विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर शहर काजी ने महिला से छेड़खानी, पद से बर्खास्त: महिला को रात 1 बजे फोन कर कहा- ‘मुझसे फ्रेंडशिप कर लो’, तलाक-हलाल की कही बात; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने लिया एक्शन – Raipur News



राजधानी के बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीमखाना के शहर काजी आरिफ अली फारूकी को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन पर महिलाओं को देर रात फोन कर अश्लील बातें करने, ‘फ्रेंडशिप’ का दबाव बनाने और तलाक के मामलों में अनैतिक दखल देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके साथ ही हलाला करवाने जैसी बाते कहीं। महिला ने परिजनों को जानकारी दी और वक्फ बोर्ड में पूरे मामले की शिकायत दी गई। रात 1 बजे अश्लील हरकत, वक्फ बोर्ड तक पहुंची शिकायत मामले का खुलासा तब हुआ जब शहर काजी के खिलाफ वक्फ बोर्ड में शिकायत पहुंची। शिकायत के मुताबिक, शहर काजी आरिफ अली फारूकी महिलाओं को रात के 1 बजे फोन करते थे। वे उन पर दोस्ती करने का दबाव बनाते और अश्लील बातें करते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि काजी ने तलाक करवाने के नाम पर भी महिला के साथ अनैतिक कृत्य और अश्लील हरकत की। उलेमाओं ने कहा- समाज में रोष, पद की गरिमा की तार-तार शहर काजी जैसे पवित्र और जिम्मेदार पद पर रहते हुए ऐसी शिकायतों ने समाज को झकझोर दिया। मुस्लिम समाज और उलमा-ए-दीन ने इसे धर्म और पद की गरिमा के खिलाफ माना। मामले की गंभीरता को देखते हुए 31 मार्च 2026 को रायपुर के प्रमुख उलेमाओं और आइम्मा-ए-इक्राम की एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव इस बैठक में कारी इमरान, अब्दुल रज्जाक, जहीर रहबर, आबाद अली और अशरफ अली सहित समाज के कई दिग्गज शामिल हुए। बैठक में शिकायत के तथ्यों पर चर्चा करके एक्शन लिया गया और आरिफ अली फारूकी को रायपुर शहर काजी के पद से बर्खास्त कर दिया गया। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद बैजनाथपारा इलाके और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुरक्षा और सामाजिक चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि इस मामले में अब पुलिसिया कार्रवाई की मांग भी उठ सकती है। नाबालिग से भी मारपीट के लग चुके आरोप अक्टूबर 2023 में मदरसे में हेडफोन खो गया था। मदरसे में रहने वाले रामानुजगंज के नाबालिग के साथ मारपीट हुई थी। नाबालिग से मारपीट का आरोप बर्खास्त शहर काजी आरिफ अली फारूकी में लगा था। मामला कई दिनों तक विवादों में रहा, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। वक्फ बोर्ड के आदेश की कॉपी


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button