विज्ञापन दें / सहयोग करें

बेमेतरा में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़: ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से लोग परेशान, सड़क तक घंटों लगी गाड़ियों की कतार – Bemetara News



छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला मुख्यालय में बुधवार को अचानक पेट्रोल की किल्लत से हड़कंप मच गया। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लग गए, जिससे आम लोगों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ पंपों पर ही मिला पेट्रोल, उमड़ी भीड़ जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि शहर के कुछ ही पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध है, वहां भारी भीड़ जमा हो गई। बेमेतरा सिटी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। लोग घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सड़क तक पहुंची वाहनों की लाइन स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लाइन मुख्य सड़क तक पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंप कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई पंप पूरी तरह बंद शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने के कारण बंद की स्थिति बन गई। इससे रोजमर्रा के काम और जरूरी सेवाओं के लिए निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों में नाराजगी लाइन में लगे लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अचानक आई इस किल्लत के कारण उन्हें अपने काम छोड़कर पेट्रोल के लिए पंपों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। एक युवक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले खाद के लिए लाइन लगती थी, अब पेट्रोल के लिए लगानी पड़ रही है। फिलहाल पेट्रोल की कमी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह आपूर्ति में बाधा है या अचानक बढ़ी मांग—इस पर स्थिति साफ नहीं है। हालांकि शहर में ईंधन को लेकर बनी अफरा-तफरी फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। पेट्रोल पंप पर मौजूद बाइक सवारों से बातचीत की, जिसमें लोगों ने अपनी परेशानियां साझा कीं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button