विज्ञापन दें / सहयोग करें

हाईटेक बस स्टैंड का भूमि पूजन जल्द: सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री धमतरी पहुंचेंगे, 18 करोड़ से 6 एकड़ में बनेगा – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी में बहुप्रतीक्षित हाईटेक बस स्टैंड के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। नगर निगम ने परियोजना की 3डी मैपिंग कर आधुनिक डिजाइन तैयार कर लिया है। खपरी में बनने वाले इस बस स्टैंड में चारों दिशाओं से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाएं होंगी। धमतरी नगर निगम के पीडब्ल्यूडी सभापति विजय मोटवानी ने इंजीनियरों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना नगर निगम क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। लगभग 6 एकड़ भूमि पर 18 करोड़ रुपए की लागत से इस हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। मोटवानी ने जानकारी दी कि भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के धमतरी आने की संभावना है। इससे जिले के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। हाईटेक बस स्टैंड में यात्रियों के लिए जरूरी इंतजाम होंगे प्रस्तावित हाईटेक बस स्टैंड में आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी। यहां लगभग 250 बसों के आवागमन की सुविधा के साथ यात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त स्थान बनाया जाएगा। परिसर में पुलिस सहायता केंद्र, रेस्टोरेंट और स्थानीय व्यापारिक दुकानें सहित वे सभी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनकी शहरवासियों को लंबे समय से आवश्यकता थी। नगर निगम द्वारा तैयार 3D डिजाइन और विस्तृत रोड मैप के आधार पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की तैयारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button