विज्ञापन दें / सहयोग करें

गाली देने पर रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक को मारी-गोली: जांजगीर-चांपा में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की;घायल बिलासपुर रेफर,दुकान के बाहर गाली-गलौज कर रहा था – janjgir champa News



छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार को 2 पक्षों में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने रिटायर्ड आर्मी जवान और उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास का भाई हिमांशु श्रीवास किराना दुकान चलाता है। शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ किराना स्टोर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। हिमांशु ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने भी गुलशन और हिमांशु को हिरासत में ले लिया है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल सुबह करीब 10 बजे विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ किराना स्टोर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। हिमांशु श्रीवास ने उन्हें मना किया। ऐसे में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। घायल को बिलासपुर रेफर किया गया प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button