विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोंडागांव में शिमला-मनाली जैसी बर्फबारी: ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों की मुआवजा की मांग, राजस्व विभाग कर रहा सर्वे – Kondagaon News



छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार शाम भारी ओलावृष्टि और बर्फबारी हुई। बड़ेराजपुर विकासखंड के टेवंसा, छोटेराजपुर, पाडोकी और बड़ेराजपुर गांवों में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के साथ हुई इस बर्फबारी और ओलावृष्टि ने खेतों, सड़कों और घरों के आसपास ओलों की मोटी परत जमा दी। घटना के 12 घंटे बाद भी कई स्थानों पर ओले पिघल नहीं पाए थे। शिमला-मनाली जैसी बर्फबारी, कोंडागांव में असामान्य घटना स्थानीय लोगों ने इस घटना को शिमला-मनाली जैसी बर्फबारी बताया, जो कोंडागांव जैसे क्षेत्र के लिए बेहद असामान्य है। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने पहली बार इतनी भारी बर्फबारी देखी है, जबकि ओले गिरना सामान्य है। इस अभूतपूर्व ओलावृष्टि से किसानों की मक्का, धान और चना की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। कई किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह जमीन पर गिर गईं, जबकि कुछ खेतों में ओलों की मोटी परत के नीचे फसलें दबकर खराब हो गईं। किसानों ने की उचित मुआवजा की मांग किसानों का कहना है कि यह समय फसलों के पकने का था और कुछ ही दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी। अचानक आई इस आपदा ने उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद कर दी है। ओलावृष्टि से खेतों की मेड़ें और सब्जी उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। किसान अब शासन-प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से बचाया जा सके।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button