विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरस्वती नगर फाटक बंद करने का विरोध: रेलवे मुर्दाबाद के नारे लगे; लोकल्स बोले- वैकल्पिक मार्ग डेंजर जोन, कोई उपयोगिता नहीं – Raipur News



शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल सरस्वती नगर रेलवे फाटक को 27 मार्च तक बंद कर दिया गया है। रेलवे ने बताया है कि आवश्यक ट्रैक मरम्मत के चलते फाटक बंद किया गया है। फिलहाल ये फाटक टेम्पररी बंद है। लेकिन जल्द ही इसे परमानेंट बंद कर दिया जाएगा। इसके विरोध में अब लोग सड़कों पर उतर आए। लोकल लोगों ने फाटक बंद करने के विरोध में एकदिवसीय धरना दिया। इस दौरान रेलवे मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए हैं। दरअसल, फाटक बंद होने के चलते आस-पास के लोग परेशान हो चुके हैं। इस रास्ते से कोटा क्षेत्र और आसपास की कई कॉलोनियों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। फाटक बंद रहने के कारण अब लोगों को जीई रोड पहुंचने के लिए करीब 2 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोकल्स का कहना है कि ये दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर उनके लिए सिर दर्द बन गया है। दो वजहों से लोग परेशान इसके दो कारण हैं। पहला रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग के तौर पर जो नई सड़क बनाई है, वो अधूरी है। सड़क के बीचों-बीच बिजली के खंभे लगे हुए हैं। सड़क साफ तक नहीं की गई है। दूसरा इस सड़क को पार करने के बाद अंडर ब्रिज से होकर गुजरना पड़ता है। इस अंडर ब्रिज की डिजाइन खतरनाक है, बारिश में ये ब्रिज पानी से भर जाता है। ये ब्रिज वन वे है, दूसरी तरफ से आने के लिए रास्ता नहीं है। न ही डिवाइडर की व्यवस्था की गई। ऐसे में ये रास्ता आने-जाने के लायक नहीं हैं। लोगों ने रेलवे से बेहतर वैकल्पिक रास्ते की मांग रखी है। मरम्मत के बाद स्थायी रूप से बंद होगा फाटक रेलवे प्रशासन की योजना इस फाटक को स्थायी रूप से बंद करने की है। हालांकि इसे पूरी तरह बंद करने से पहले सुरक्षा और वैकल्पिक मार्ग से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। फाटक बंद होने के बाद रेलवे को ट्रेन संचालन में सुविधा होगी और ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित नहीं होगी। पौने दो करोड़ खर्च कर बनाई नई सड़क रायपुर के सरस्वती नगर स्थित रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इससे पहले रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए करीब पौने दो करोड़ रुपए की लागत से 610 मीटर लंबी कंक्रीट सड़क तैयार कराई है। लेकिन सड़क किनारे जिने लोगों के घर बन हैं, उनकी शिकायत है कि रेलवे ने सड़क तो बनाई लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया है। दरअसल, हुआ ये है कि रेलवे ने कंक्रीट की सड़क बनाने के सड़क की सफाई नहीं कराई। जिससे कंस्ट्रक्शन मटेरियल जैसे रेत, गिट्‌टी ये सब सड़क पर ही रह गया। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक जब भी कोई तेज रफ्तार गाड़ी सड़क से गुजरती है। धूल उनके घरों में आती है। कुछ लोगों ने बताया कि धूल के चलते उन्हें सांस संबंधी बीमारियां भी होने लगी है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन से शिकायत के बाद हालत सुधरे नहीं है। सड़क निर्माण के बाद दो और काम अधूरे रह गए है। रेलवे ने सड़क बनाने के बाद बिजली के खंभों को शिफ्ट नहीं किया है। ये खंभे सड़क के बीचों-बीच खड़े है। इसके अलावा ट्रैक से लगे सड़क के किनारे को कवर्ड भी नहीं किया है। इसके चलते सुरक्षा कॉम्प्रोमाइज हुई है। पुरे मामले पर सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी से भास्कर की बात हुई। त्रिवेदी ने बताया तीनों ही चीजों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। और जल्द से जल्द समस्या दूर हो जाएगी। रेलवे का मकसद एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार को बनाए रखना है। फाटक बंद होने के बाद सरस्वती नगर स्टेशन पर ट्रेनों को धीमा नहीं करना पड़ेगा, जिससे ट्रेन परिचालन ज्यादा सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। छह महीनों से धूल खा रहे मोहल्लेवासी मोहल्ले-वासियों ने बताया कि छह महीने पहले रोड निर्माण शुरू हुआ था। तब से समस्या बनी हुई है, महिलाओं का कहना है कि धूल और गंदगी इतनी हो गई कि घरों में काम करने के लिए कामवाली नहीं मिल रही है। इसी मोहल्ले के प्रदीप ने बताया कि 22 नवंबर में लंग्स में समस्या हुई। डॉक्टरों ने बताया कि सीमेंट और जिप्सम का इंफेक्शन हुआ है। रिकवरी में दो से तीन महीने का वक्त और लग सकता है। कई बार शिकायत हुई लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है। पढ़िए मोहल्ले वासियों ने क्या समस्या बताई….

मंडल में पहले भी बंद हो चुके हैं 5 फाटक रेलवे मंडल में अब तक 5 रेलवे फाटक बंद किए जा चुके हैं। इससे ट्रेनों की गति 20 से 50 किमी प्रति घंटा तक बढ़ी है। हालांकि फाटक बंद होने से यात्रियों को थोड़ी असुविधा होगी, लेकिन सुरक्षा और संचालन के लिहाज से इसे जरूरी कदम बताया जा रहा है। रोज 40 से ज्यादा बार बंद होता है फाटक मुंबई–हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित सरस्वती नगर रेलवे फाटक दिनभर में औसतन 40 से ज्यादा बार बंद होता है। इसके चलते यहां हमेशा ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे ने यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ने की योजना तैयार कर ली है। अब लोगों को आमानाका गेट की ओर से आवाजाही करनी होगी। बिजली के खंभे बने बाधा नई सड़क के बीच में बिजली विभाग के 17 खंभे आ रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए रेलवे ने बिजली विभाग को 25 लाख रुपए का भुगतान कर दिया है। जल्द ही खंभों को शिफ्ट किया जाएगा, जिसके बाद सड़क पूरी तरह चालू हो सकेगी। स्कूली बच्चे और ऑफिस जाने वाले सबसे ज्यादा परेशान सरस्वती नगर रेलवे फाटक पर लगने वाला जाम अब लोगों की बड़ी परेशानी बन चुका है। सुबह 10 से 12 बजे शाम 5 से 9 बजे इस टाइम पर दोनों ओर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लगना आम बात है। स्कूली बसें घंटों फंसी रहती हैं। जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में देर होती है। वहीं दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी रोजाना देरी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button