विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांकेर पुलिस ने व्हाट्सएप शिकायत पोर्टल शुरू किया: स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में कदम, नंबर 94791-55125 पर HI लिखिए, शिकायत दर्ज कराइए – Kanker News



कांकेर पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए व्हाट्सएप आधारित पुलिस शिकायत पोर्टल लॉन्च किया है। इस नई सुविधा से जिले के नागरिक अब घर बैठे अपने मोबाइल फोन से आसानी से शिकायत दर्ज कर सकेंगे और उसकी स्थिति भी जान पाएंगे। पुलिस प्रशासन ने जिले के नागरिकों से इस नई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है और कहा है की तकनिकी सुविधा आसानी से फिंगर टिप पर उपब्ध है। इसके उपयोग से बिना देरी के अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जानिए क्या करना होगा पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर शुरू की गई इस सुविधा के लिए नंबर 94791-55125 जारी किया गया है। इस नंबर पर ‘Hi’ या ‘नमस्ते’ लिखकर भेजने पर उपयोगकर्ताओं को दो विकल्प मिलेंगे: शिकायत दर्ज करना और दर्ज शिकायत की स्थिति देखना। शिकायत दर्ज करने के लिए ‘1’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी, जिसे प्रदान करने पर शिकायत दर्ज हो जाएगी। कांकेर पुलिस के अनुसार, सभी दर्ज शिकायतों की निगरानी एक डिजिटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से की जाएगी। इसका उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करना है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button