विज्ञापन दें / सहयोग करें

शांतिवार्ता की पेशकश: जानकारों का कहना-केंद्र की योजना में इसकी जगह नहीं – Jagdalpur News


उधर नक्सलियों की शर्त- ऑपरेशन रोकें -इधर बीजापुर में जवानों पर किया हमला

.

बस्तर में नक्सलियों के दो रंग देखने में आए हैं। एक तरफ वे सुरक्षा बलों का ऑपरेशन रोकने की अपील करते हैं तो दूसरी तरफ बीजापुर में जवानों पर हमला करते हैं। नक्सली नेता अभय ने तेलुगू भाषा में जो पर्चा जारी किया है, उसमें लिखा है कि बीते 24 मार्च को हैदराबाद में संगठन की एक बैठक हुई, जिसमें बिना किसी शर्त के शांतिवार्ता के लिए आगे आने और बातचीत कर युद्धविराम की घोषणा करनी चाहिए, इस पर बात हुई।

अभय ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने शांतिवार्ता के लिए पहल की थी। पर्चे में लिखा है है कि कि जब हमारे दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य और नक्सली संगठन के प्रतिनिधि विकल्प ने शांतिवार्ता के लिए अपनी शर्त रखी थी कि जवानों को कैंप तक ही रखा जाए, ऑपरेशन को बंद किए जाएं, जिसके बाद बात करेंगे, इन शर्तों का जवाब दिए बगैर लगातार ऑपरेशन चलाए गए। पिछले 15 महीने में हमारे 400 से ज्यादा नक्सली नेता, कमांडर, पीएलजीए के कई स्तर के लड़ाके मारे गए हैं। जानकारों के मुताबिक नक्सली जब-जब दबाव में होते हैं, तब-तब वे शांतिवार्ता का प्रस्ताव सामने लाते है।

साय सरकार बनने के बाद भी नक्सली शांतिवार्ता का प्रस्ताव लाए थे। उस समय भी जवानों को कैंप तक रखने जैसी शर्तें रख दी गई थीं। जानकार कह रहे हैं कि सरकार नक्सलियों के शांतिवार्ता वाले एंगल पर सहमति नहीं जताएगी और बहुत जल्द नक्सलियों को सरकार की ओर से कह दिया जाएगा कि सरेंडर ही उनके लिए आखिरी रास्ता है। एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की योजना में शांतिवार्ता की जगह नहीं है।

गंगालूर क्षेत्र में एसटीएफ व बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल

बीजापुर/दंतेवाड़ा | बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में बुधवार की सुबह फिर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। घायल जवानों में एसटीएफ का जवान संतकुमार कोमरे व बस्तर फाइटर्स का जवान महेश गटपल्ली शामिल हैं। बताया जाता है कि सुबह से ही गंगालूर क्षेत्र के जंगल में रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। फायरिंग व नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर बस्तर फाइटर्स, डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी को रवाना किया गया था।

अमित शाह दंतेवाड़ा पहुंचते ही दंतेश्वरी मंदिर में टेकेंगे मत्या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दंतेवाड़ा दौरे पर आ सकते हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पूरे जिले की सीमाओं को अभी से सील कर दिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। संवेदनशील स्थानों पर हथियारबंद जवानों की तैनाती की जा रही है।

प्रदेश से लेकर जिला स्तर के अफसर केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दंतेवाड़ा तेवाडा आयेंगे या नहीं और उनका प्रोटोकॉल क्या होगा यह अभी तक सार्वजनिक नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक सूत्र बता रहे हैं कि वे सुबह सवा 11 बजे के करीब दंतेवाड़ा पहुंचेंगे यहां पहुंचते ही वे साढ़े 11 बजे दंतेश्वरी मंदिर जायेंगे और यहां माईजी के सामने मत्था टेंकेंगे। इसके बाद उनके दौरे की शुरूआत होगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button