Virosh Wedding News Live: पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, तेलुगु रिवाज से पूरी हुई शादी; पैप्स को बांटी मिठाई
12:46 PM, 26-Feb-2026
पैपराजी को बांटी मिठाई, डिब्बे पर बनी रश्मिका की तस्वीर
एक वीडियो सामने आया है, जहां विजय रश्मिका की टीम ने बाहर खड़े पैपराजी को मिठाई के डिब्बे बांटे हैं। इन डिब्बों पर रश्मिका मंदाना की तस्वीर भी नजर आ रही है।
12:44 PM, 26-Feb-2026
सनसेट में होगी कोडेला परंपराओं से शादी
कोडेला परंपरा से कपल शाम चार बजे शादी करेंगे, जो सनसेट में होगी। सनसेट में कपल अपने इस यादगार पल को और भी खूबसूरत बनाना चाहता है।
12:43 PM, 26-Feb-2026
तेलुगु परंपराओं से पूरी हुईं शादी की रस्में
विरोश की तेलुगु परंपराओं से शादी की रस्में पूरी हुईं। अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए हैं और पति-पत्नी बन गए हैं।
12:09 PM, 26-Feb-2026
रश और विजय की शादी के जश्न में स्वागत है
विरोश की शादी की तैयारियों का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें लिखा नजर आ रहा है ‘रश और विजय की शादी के जश्न में आपका स्वागत है।’ इसक बाद वीडियो में बाकी सजावट और तैयारियां नजर आ रही हैं।
12:05 PM, 26-Feb-2026
कपल ने पैपराजी को बांटी मिठाई
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय-रश्मिका ने पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में पूरी करने के बाद वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी का अभिवादन किया है। साथ ही वहां मौजूद पैप्स और फोटोग्राफर्स के लिए मिठाई के डिब्बे भी भिजवाए हैं।
12:03 PM, 26-Feb-2026
शाम चार बजे होगी कोडवा परंपराओं से शादी
सुबह 10:10 बजे तेलुगु विवाह संपन्न होने के बाद, अब कोडवा रीति-रिवाजों से शाम 4 बजे शादी की रस्मों को किया जाएगा। रश्मिका मंदाना कोडवा संस्कृति से आती हैं। इसलिए कोडवा परंपराओं से भी शादी की रस्में की जाएंगी।
12:01 PM, 26-Feb-2026
मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरोश ने अपनी शादी में गेस्ट के लिए नो फोन पॉलिसी को लागू किया है। मेहमानों को एंट्री गेट पर ही अपने मोबाइल फोन जमा करने के लिए कहा गया, जहां हर डिवाइस को सावधानीपूर्वक एक सेफ्टी पाउच में सील करके वापस कर दिया गया। इसके पीछे का कारण ये है कि कोई भी फोटो या वीडियो ऑनलाइन लीक न हो सके।
11:28 AM, 26-Feb-2026
शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे जाकिर खान
एक ओर जहां शादी की रस्में लगातार जारी हैं। वहीं दूसरी ओर शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का पहुंचना भी लगातार जारी है। इसी क्रम में अब मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान भी विजय-रश्मिका की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। जाकिर का एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है।
11:21 AM, 26-Feb-2026
ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने दी ‘विरोश’ को बधाई
ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर रश्मिका और विजय को शादी की बधाईयां दीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आखिरकार विजय देवराकोंडा ने आज सुबह 10:10 बजे रश्मिकामंदाना से शादी कर ली। इस प्यारे जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं।’
Finally #VijayDeverakonda got married to #RashmikaMandanna today morning at 10:10 AM. Wishing the lovely couple all the best.❤️💐 pic.twitter.com/qrAAAn2CjI
— Sreedhar Pillai (@sri50) February 26, 2026
11:17 AM, 26-Feb-2026
शादी की सजावट और तैयारी
शादी के वेन्यू से लगातार कई वीडियोज और फोटोज सामने आ रही हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शादी की तैयारियां दिख रही हैं। वीडियो में राजस्थानी पारंपरिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है।












