President Droupadi Murmu: ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक राष्ट्रपति मुर्मू का 6 दिवसीय दौरा आज से शुरू, जानें पूरा शेडूल
राष्ट्रपति इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगी। इनमें सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में विकास कार्य, आर्चरी सेंटर, शहर सौंदर्यीकरण व ड्रेनेज सुधार कार्य, विभिन्न सीएसआर योजनाएं तथा एमएससीबी विश्वविद्यालय का आईटी कैंपस शामिल हैं। ये सभी परियोजनाएं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, शहरी सुविधाओं और प्रौद्योगिकी के समग्र विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
Source link
Follow Us












