विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में तोमर के सपोर्ट में करणी सेना की महापंचायत: पुलिस ने पदाधिकारियों को थाने में बिठाया; TI-CSP के खिलाफ कार्रवाई समेत 8 मांग – Raipur News

राजधानी रायपुर में सूदखोर तोमर बंधु मामले में आज राजपूत करणी सेना महापंचायत करेगी। इसे लेकर करणी सेना के कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे है। जहां पुलिस ने पदाधिकारियों को थाने में बैठाया है।

.

करणी सेना अपनी 8 मांगों को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है। इसमें TI-CSP के खिलाफ कार्रवाई समेत कई मांग शामिल है।

राजपूत क्षत्रिय समाज की प्रमुख मांगे

  1. थाना प्रभारी योगेश कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज किया जाए। जिन्होंने रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर के साथ कस्टडी में अश्लील हरकतें की।
  2. संबंधित (CSP) राजेश देवांगन को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
  3. रायपुर SP लाल उम्मेद सिंह (IPS) जिनकी अध्यक्षता में मानसिक / शारीरिक उत्पीड़न, कस्टोडियल एक्सेस और प्रशासनिक लापरवाही हुई है, उन्हें तत्काल पदमुक्त किया जाए। उन पर भी संवैधानिक अनुच्छेद व धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाए।
  4. वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ मारपीट, रोड पर घसीटना, बीच सड़क पर उनके शरीर पर जूता रखकर राजपूत समाज का अपमान करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। मानवाधिकार और संविधान की सुरक्षा की जाएं।
  5. क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों पर आधारहीन और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठे प्रकरणों को तत्काल निरस्त किया जाए।
  6. तोमर परिवार को हुए आर्थिक और मानसिक नुकसान के लिए मानहानि का मुकदमा दर्ज कर इसकी भरपाई संबंधित अधिकारियों एवं प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सम्मिलित व्यक्तियों से की जाए।
  7. क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत, EX BSF पर हुई (FIR) रद्द की जाए।
  8. दर्ज मामलों की जांच के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच टीम का गठन किया जाए।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button