MP के RPF जवान की सिर पर गोली मारकर हत्या: छत्तीसगढ़ में साथी हेड कॉन्स्टेबल ने फायर किया; ड्यूटी के दौरान विवाद हुआ – Madhya Pradesh News
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले RPF के हेड कॉन्स्टेबल की छत्तीसगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रायगढ़ में आरपीएफ पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में एक आरपीएफ जवान ने अपने ही हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा पर गोली चला दी। उनकी मौके पर ही
.
जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाला हेड कॉन्स्टेबल एस. लादेर जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। बताया गया कि दोनों बैचमेट थे और उनकी ड्यूटी रात में लगी थी। सुबह करीब 4 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ और एस लादेर ने पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई।
देखिए मौके की 3 तस्वीरें…
हत्या की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
वारदात के बाद आरपीएफ पोस्ट के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।
जानकारी लगते ही मृतक की पत्नी भी घटनास्थल पहुंची।
घटना के बाद आरपीएफ पोस्ट को किया गया सील घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अभी आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया है और किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। बिलासपुर आईजी मुनव्वर खुर्शीद भी RPF पोस्ट पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
वहीं थाने के दरवाजे बंद कर भीतर अधिकारी जांच कर रहे हैं। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। मृतक के परिजन अंदर ही हैं।
आरपीएफ पोस्ट में सुबह से अफरा-तफरी मची थी RPF पोस्ट के पास अपनी दुकान चलाने वाले श्याम सरकार के मुताबिक उन्होंने गोली चलने की आवाज तो नहीं सुनी, लेकिन सुबह लगभग 6 बजे उन्हें पोस्ट में हुई घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि सुबह पोस्ट में हड़कंप मचा हुआ था।
<












