विज्ञापन दें / सहयोग करें

फॉरेस्ट गार्ड की पत्नी का शव सरकारी क्वार्टर में मिला: पति के साथ हुआ था विवाद, हत्या की आशंका, रायगढ़ पुलिस जांच में जुटी – Raigarh News


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फॉरेस्ट गार्ड की पत्नी सोनतल्ला (28 वर्ष) का शव सरकारी क्वार्टर में मिला। पुलिस महिला की हत्या की आशंका जता रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। घटना छाल थाना

.

मिली जानकारी के अनुसार, छाल रेंज के गंजाईपाली में पदस्थ बीटगार्ड यादराम अजगल्ले की पत्नी सोनतल्ला (28 साल) का शव सरकारी क्वार्टर में मिला। रविवार को ग्रामीणों को यह पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पति के साथ हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड यादराम अजगल्ले शराब पीने का आदि था। शनिवार को उसके और पत्नी सोनतल्ला के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि डंडे से मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का स्पष्ट पता चलेगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button