तीन गुना रकम लौटाने का लालच देकर 6 करोड़ की ठगी, सी बुल्स कंपनी के डायरेक्टर समेत 3 झारखंड से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
सिराज आलम समेत आरोपी हरिशरण देवांगन और संतोष कुमार साहू (दोनों पहले ही जेल में) ने कोरबा, चांपा, अंबिकापुर, घरघोड़ा, बिलासपुर तक मीटिंगें कीं। निवेशकों को भरोसा दिलाने फेडरल बैंक व इंडसइंड बैंक के चेक भी दिए गए, जो बाद में फर्जी निकले। निवेशकों से जागेश्वर यादव 1.80 करोड़, लक्ष्मण केशवानी 95 लाख, कमलेश यादव 10 लाख, भूषण पटेल 33 लाख, डॉ. पीताम्बर साय से 25 लाख और राजेश देवांगन से 15 लाख कुल मिलाकर ग्रामीणों से करीब 06 करोड़ रुपए जमा कराए गए।
Source link
Follow Us











