IND vs SA Live Score: भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा, 138 पर आठवां झटका, साइमन हार्मर को छठी सफलता
12:26 PM, 26-Nov-2025
Live Score IND vs SA: भारत को आठवां झटका
साइमन हार्मर कहर बरपा रहे हैं। 138 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। टीम क्लीन स्वीप के करीब है। भारत की बल्लेबाजी शर्मनाक रही है। फिलहाल जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए हैं। जडेजा भी अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हार्मर छह विकेट ले चुके हैं।
12:18 PM, 26-Nov-2025
Live Score IND vs SA: भारत को सातवां झटका
भारत को 130 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। साइमन हार्मर ने वॉशिंगटन सुंदर को मार्करम के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सके। यह हार्मर की पांचवीं सफलता रही। वह कहर बरपा रहे हैं। भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल रवींद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। जडेजा ने छक्का लगाकर टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक पूरा किया।
11:26 AM, 26-Nov-2025
Live Score IND vs SA: भारत को छठा झटका
भारत को 95 के स्कोर पर छठा झटका लगा। साई सुदर्शन 139 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सेनुरन मुथुसामी ने आउट किया। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। भारत पर एक और क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है।
11:02 AM, 26-Nov-2025
Live Score IND vs SA: चायकाल
पांचवें दिन चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। 549 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। दक्षिण अफ्रीका पहले ही सीरीज में 1-0 से आगे है और हार की स्थिति में एक और क्लीन स्वीप हो सकता है। फिलहाल साई सुदर्शन 14 रन और रवींद्र जडेजा 23 रन बनाकर नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल 13 रन और केएल राहुल छह रन बनाकर मंगलवार को ही आउट हो गए थे। वहीं, आज कुलदीप यादव पांच रन बनाकर, ध्रुव जुरेल दो रन बनाकर और कप्तान ऋषभ पंत 13 रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए अभी भी 459 रन की जरूरत है।
10:15 AM, 26-Nov-2025
Live Score IND vs SA: भारत को पांचवां झटका
भारत को 58 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कप्तान पंत 13 रन बनाकर हार्मर के शिकार बने। यह हार्मर की चौथी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने केएल राहुल, कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा था। फिलहाल साई सुदर्शन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
09:34 AM, 26-Nov-2025
Live Score IND vs SA: भारत के चार विकेट गिरे
पारी के 24वें ओवर में भारत को दो-दो झटके लगे। साइमन हार्मर ने इस ओवर में पहले कुलदीप यादव को और फिर ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा। कुलदीप पांच रन बना सके। वहीं, जुरेल ने दो रन बनाए। भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल सुदर्शन और कप्तान पंत क्रीज पर हैं। कोलकाता टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है और यहां हार से भारत क्लीन स्वीप भी हो सकता है। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए निराश करने वाली खबर है।
09:20 AM, 26-Nov-2025
Live Score IND vs SA: बाल बाल बचे कुलदीप-सुदर्शन
भारतीय बल्लेबाजों कुलदीप यादव और साई सुदर्शन को पांचवें दिन शुरुआती घंटे में ही जीवनदान मिले। भारतीय पारी के 19वें ओवर में मार्को यानसेन की गेंद पर बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर वेरेन के हाथों में गई, लेकिन यानसेन ओवरस्टेप कर गए और गेंद नो बॉल हो गई। इस तरह सुदर्शन बच गए। अगले ही ओवर में हार्मर की गेंद कुलदीप के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई, लेकिन मार्करम से कैच छूट गया। भारत ने दो विकेट गंवाकर 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल सुदर्शन और कुलदीप दोनों पांच-पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब जीत के लिए 509 और रन की जरूरत है।
09:03 AM, 26-Nov-2025
Live Score IND vs SA: पांचवें दिन का खेल शुरू
पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। मार्को यानसेन ने गेंदबाजी की और क्रीज पर कुलदीप यादव और साई सुदर्शन हैं। भारत के सामने असंभव सा दिखने वाला लक्ष्य है। क्या टीम इंडिया कोई चमत्कार कर पाएगी? यह देखने वाली बात होगी।
08:40 AM, 26-Nov-2025
Live Score IND vs SA: सुदर्शन और कुलदीप क्रीज पर
भारत को दूसरी पारी में दो झटके केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के रूप में लगे। यशस्वी को मार्को यानसेन ने और राहुल को साइमन हार्मर ने आउट किया। यशस्वी 13 और राहुल छह रन बना सके। फिलहाल नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव चार रन और साई सुदर्शन दो रन बनाकर नाबाद हैं।
08:40 AM, 26-Nov-2025
Live Score IND vs SA: चौथे दिन का खेल
चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दो विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारत को 522 और रन की जरूरत है। कल 90 ओवर का खेल यह फैसला करेगा कि भारत क्लीन स्वीप होगा या नहीं। आज तक आखिरी दिन कभी 522 रन नहीं बने हैं। भारत अगर मैच ड्रॉ कराने के लिए भी जाता है तो सीरीज गंवा बैठेगा। कोलकाता टेस्ट भारत हार चुका है।
Source link











