विज्ञापन दें / सहयोग करें

DGP-IG कॉन्फ्रेंस…रायपुर में SPG आज से संभालेगी मोर्चा: PM मोदी शामिल होंगे, मॉडल-स्टेट चुनकर बनेगी गाइडलाइन, राष्ट्रीय सुरक्षा पर होगी चर्चा; 27 नवंबर को रिहर्सल – Chhattisgarh News

28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन होगा। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम आज मंगलवार को

.

28 नवंबर से होने वाली 3 दिवसीय DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा होगी। खास जोर साइबर सिक्योरिटी, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, और सीमा प्रबंधन को लेकर रहेगा।

DGP कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी।

पहले दिन 2, दूसरे दिन 4 और तीसरे दिन 2 सेशन होंगे। इसमें देशभर के डीजीपी और आईजी शामिल होंगे। शाह और डोभाल तीनों दिन, जबकि पीएम मोदी संभवत: 2 दिन शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस के लिए 27 नवंबर को रिहर्सल होगा।

SPG आज पहुंचेगी रायपुर

DGP-IG कॉन्फ्रेंस में SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) कार्यक्रम स्थलों में तैनात होगी। SPG की टीम मंगलवार को रायपुर पहुंचेगी। कार्यक्रम से एसपीजी के अधिकारी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर नया रायपुर सील रहेगा।

कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य प्रेजेंटेशन देंगे

कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रजेंटेशन देंगे। एक मॉडल स्टेट चुनकर कॉमन गाइडलाइन जारी हो सकेगी। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला अस्थाई PMO बनेगा।

महाराष्ट्र में बैठक के दौरान अफसरों से चर्चा करते हुए पीएम। (फाइल फोटो)

2024 में भुवनेश्वर में हुआ था सम्मेलन

पिछले साल 2024 में DGP-IG कॉन्फ्रेंस ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था। इसमें पीएम मोदी ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पीएम मोदी के ओडिशा प्रवास के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल। (फाइल)

ऐसे होगी ठहरने की व्यवस्था

प्रधानमंत्री एम-1 केंद्रीय गृहमंत्री एम-11 में ठहरेंगे। नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक किए गए हैं। ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं। यहां 33 राज्यों से आने वाले डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहरेंगे।

राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पीएम मोदी पहुंचे थे छत्तीसगढ़।

एक महीने में पीएम मोदी का दूसरा दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक महीने में यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले 1 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की। आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया और राज्योत्सव में हिस्सा लिया था।

आईजी अमरेश मिश्रा DGP-IG कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेते हुए।

एडीजी और आईजी को सुरक्षा की कमान

डीजीपी कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा, आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है। वहीं राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ का-र्डिनेशन करेंगे। साथ ही पूरी व्यवस्था को संभालेंगे। बता दें कि डीजी कान्फ्रेंस में देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 2 प्रमुख प्रतिनिधि (डीजीपी-आईजी) शामिल होंगे।

DGP-IG कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर बैठक लेकर अफसरों को निर्देश जारी किए गए हैं।

IG छाबड़ा, ओपी, ध्रुव को यह जिम्मा

सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आईजी छाबड़ा को भोजन व्यवस्था, ओपी पाल को आवास, ध्रुव गुप्ता को कंट्रोल रूम और अन्य अधिकारियों को परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

वीआईपी जहां भी ठहरेंगे, वहां कमांडेंट या एसपी रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। 3 शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। आईआईएम में आईजी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button