IND vs SA Live Score: द. अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; गिल-अक्षर की जगह नीतीश-सुदर्शन को मौका
08:41 AM, 22-Nov-2025
IND vs SA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
08:39 AM, 22-Nov-2025
IND vs SA Live Score: द. अफ्रीका ने जीता टॉस, भारतीय टीम में दो बदलाव
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत इस सीरीज में लगातार दूसरा टॉस हारा है। पंत टॉस के लिए आए थे। शुभमन गिल चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में पंत कप्तानी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कॉर्बिन बॉश की जगह सेनुरन मुथुसामी को जगह दी गई है। वहीं, भारतीय टीम में दो बदलाव हैं। कप्तान शुभमन गिल की जगह नीतीश रेड्डी को मौका दिया गया है, जबकि अक्षर पटेल की जगह साई सुदर्शन खेल रहे हैं।
08:36 AM, 22-Nov-2025
IND vs SA Live Score: द. अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; गिल-अक्षर की जगह नीतीश-सुदर्शन को मौका
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
Source link












