School timing change: अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे स्कूल, कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सूरजपुर। ठंड के सीजन में सूरजपुर जिले में लगातार गिरते तापमान ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं स्कूली बच्चों की सेहत पर भी ठंड के असर (School timing change) की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों के लिए स्कूल समय में बड़ा बदलाव करने का आदेश जारी किया है। अब दो पाली में लगने वाले स्कूल सुबह 9 बजे से तथा ़12.45 बजे से खुलेंगे, जबकि एक पाली में लगने वाले स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे।
Source link
Follow Us












