सरगुजा के पाट क्षेत्रों में पाले पड़े, न्यूनतम तापमान 4°C: शीतलहरों के असर से ठिठुरा सरगुजा, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे – Ambikapur (Surguja) News
पाट क्षेत्रों में जमने लगी ओंस की बूंदें
शीतलहरों के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट सहित बलरामपुर के सामरीपाट में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। मंगलवार को मैनपाट में सीजन का पहला पाला पड़ा। कड़ाके की ठंड के का
.
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भी न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 1 डिग्री गिरकर 7.6 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शीतलहरों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
सरगुजा संभाग में नवंबर के दूसरे सप्ताह में 36 वर्षों बाद इतनी ठंड पड़ रही है। उत्तरी सर्द हवाएं ठिठुरा रही हैं। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार गिरा है। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इसके पहले सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
ठंड से बचने अलाव का सहारा लेते लोग
पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सरगुजा संभाग के पाट इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा के मैनपाट, बलरामपुर जिले के सामरीपाट में न्यूनतम तापमान का पारा 4 डिग्री पहुंच गया है। मैनपाट के मैदानों में सुबह पाले की चादर नजर आई। यह इस सीजन का पहला पाला है।
कोरिया जिले के सोनहत में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाट इलाकों में दिन में भी सद हवाएं ठिठुरा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के कारण पाट इलाकों का तापमान और गिर सकता है।
पाट इलाकों में पड़ा सीजन का पहला पाला
36 वर्षों बाद सरगुजा में इतनी ठंड मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में शीतलहरों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शीतलहर का असर जारी रह सकता है।
मौसम विज्ञानी एएम भट्ठ ने बताया कि, मौसम साफ होने के बाद उत्तरी सर्द हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इसके कारण न्यूनतम तापमान गिरा है। आसमान साफ है। इस कारण पूरे संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
इस तरह गिरा अंबिकापुर का तापमान
| तारीख | अधिकतम तापमान |
न्यूनतम तापमान |
| 04 नवंबर 2025 | 28.3°C | 12.4°C |
| 05 नवंबर 2025 | 28.7°C | 12.7°C |
| 06 नवंबर 2025 | 28.7°C | 13.1°C |
| 07 नवंबर 2025 | 28.6°C | 13.4°C |
| 08 नवंबर 2025 | 28.2°C | 10.9°C |
| 09 नवंबर 2025 | 26.8°C |
8.2°C |
| 10 नवंबर 2025 | 26.4°C | 8.6°C |
| 11 नवंबर 2025 | 26.8°C | 7.6°C |
<











