PM Modi Dehradun Visit Live: रजत जयंती पर खास प्रदर्शनी का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, बच्चों से भी मिले
12:32 PM, 09-Nov-2025
बच्चों से मिले पीएम मोदी
बच्चों से मिले पीएम मोदी
– फोटो : पीएम मोदी
रजत जयंती पर लगाई गई खास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान पीएम मोदी यहां कुछ बच्चों से मिले।
12:03 PM, 09-Nov-2025
पीएम मोदी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे
पीएम मोदी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। इसके बाद वह महिला उद्यमियों, विभिन्न हितधारकों से संवाद करेंगे।
11:57 AM, 09-Nov-2025
पीएम मोदी एफआरआई पहुंचे
पीएम मोदी को देखने उमड़ी भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम मोदी वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) पहुंच गए हैं। यहां वह उत्तराखंड के विकास से जुड़ीं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह विभिन्न हितधारकों से संवाद करेंगे। 12:30 बजे रजत जयंती समारोह में शिरकत करेंगे।
11:34 AM, 09-Nov-2025
अलग-अलग अंदाज में आयोजन स्थल पहुंच रहे लोग
पीएम मोदी को सुनने के लिए आयोजन स्थल पर भीड़ उमड़ रही है। अलग-अलग अंदाज में लोग पहुंचे हैं।
11:20 AM, 09-Nov-2025
ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत
सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि के लोग पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।
#WATCH | Under the leadership of Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami, the people of Devbhoomi are excited to welcome Prime Minister Narendra Modi with traditional drums. pic.twitter.com/yPAduPLOpR
— ANI (@ANI) November 9, 2025
11:15 AM, 09-Nov-2025
प्रधानमंत्री मोदी देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे
रजत जयंती उत्सव में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच गए हैं। दून एयरपोर्ट से वह अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) पहुंचेंगे। जहां उत्तराखंड के विकास से जुड़ीं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
11:10 AM, 09-Nov-2025
सरकारी भवनों पर भी रंग बिरंगी लाइट लगाकर भव्य रूप दिया गया
उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव पर शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत होगा। एफआरआई में मुख्य आयोजन होगा तो पुलिस ने इसके आसपास जीरो जोन भी घोषित किया है। इसके अलावा शहर में रूट डायवर्ट किया गया है। सरकारी भवनों पर भी रंग बिरंगी लाइट लगाकर भव्य रूप दिया गया है। उत्तराखंड रजत जयंती पर आज रविवार का दिन दून के साथ ही पूरे उत्तराखंड के लिए खास रहेगा। चूंकि दून में मुख्य आयोजन हो रहा है और करीब एक लाख लोग भी इसके साक्षी बनेंगे।
10:48 AM, 09-Nov-2025
आसपास के शहरों से भी बुलाए गए पुलिस अधिकारी
कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट के आसपास के रास्तों पर ऊंची इमारतों से लेकर पानी की टंकियों तक हथियारबंद जवान तैनात हैं। सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर शहर में अतिरिक्त बलों के अलावा सीआईडी व प्रशिक्षण केंद्रों के जवान भी तैनात किए गए हैं। टिहरी, ऋषिकेश समेत आसपास के शहरों से भी पुलिस अधिकारी पहले से देहरादून में जमा हैं, जो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा इंतजामों का प्रभार देख रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर किसी तरह का बैग, झोला, पानी की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ, शॉल, लाइटर आदि सामान ले जाने पर प्रतिबंध है।
10:47 AM, 09-Nov-2025
पीएम मोदी के लिए अभेद्य सुरक्षा घेरा, तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
पीएम नरेंद्र मोदी के लिए सुरक्षा घेरा अभेद्य है। इसके लिए तीन हजार पुलिस कर्मी तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल तक जाने वालों को डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर की जांच के बाद आगे भेजा जाएगा। साथ ही स्मार्ट सर्विलांस कैमरों के जरिये उनकी पहचान भी सुनिश्चित की जाएगी। इस कैमरे से उस शख्स के चेहरे का मिलान आपराधिक रिकॉर्ड के डेटाबेस से होता है। राज्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर त्रुटिरहित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक और ब्रीफिंग की। निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान पीएम से मिलने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सिर्फ उन्हीं व्यक्तियों को मिलने की इजाजत होगी, जिन्हें पूर्व में अनुमोदित किया गया है। डीजीपी ने अधिकारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में अत्यंत सजग, सतर्क और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया है।
10:45 AM, 09-Nov-2025
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य स्थापना पर बधाई दी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर अपने संदेश में सभी को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने उनका बयान जारी किया है। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंडवासियों के हितों तथा विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वह उनके सुख-दुख में हमेशा साथ है। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर- 2025 को उत्तराखंड राज्य 25 वर्ष का हो गए हैं। पर 25 वर्षों में उत्तराखंड की जनता को आकांक्षाओं के अनुरूप अपेक्षित परिणाम नहीं मिले।











