विज्ञापन दें / सहयोग करें

नवोदय के छात्र ने बाथरूम के पीछे लगाई फांसी: गमछे से बंधा मिला शव, छठवीं में पढ़ता था, एक दिन पहले छुट्टी से लौटा था स्कूल – Jagdalpur News

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगा ली है 30 अक्टूबर की सुबह हॉस्टल में बाथरूम के पीछे गमछे के फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही छुट्टी से स्कूल लौट

.

दरअसल, सुनील पोडियामी (11) कटेकल्याण के गाटम का रहने वाला था। इसके पिता खेती-किसानी का काम करते हैं। इसी साल इसका बारसूर नवोदय विद्यालय में एडमिशन हुआ था। वहीं दिवाली की छुट्टी पर घर गया हुआ था। एक दिन पहले यानी 29 अक्टूबर को यह छुट्टी से घर लौटा था। परिजन इसको स्कूल में छोड़कर गए थे।साथी बच्चों की मानें तो ये काफी रो रहा था।

सुबह लगाई फांसी

स्कूल में रहना नहीं चाह रहा था। उदास था। वहीं आज 30 अक्टूबर की सुबह इसने हॉस्टल के बाथरूम के पीछे गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वहीं स्कूल के अन्य बच्चों ने शव देखा। इसकी जानकारी स्कूल के स्टाफ को दी गई। स्टाफ ने जानकारी पुलिस को दी तहसील की भी टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस बोली- जांच कर रहे

दंतेवाड़ा के ASP आरके बर्मन और SDOP गोविंद सिंह दीवान ने कहा की मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्चे ने आखिर सुसाइड क्यों किया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button