विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में ठेकेदार के घर EOW का छापा: 5 घंटे चली पूछताछ; लाल पोटली में अहम दस्तावेज ले गए अधिकारी – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रवर्तन निदेशालय (EOW) ने एक ठेकेदार के घर छापेमारी की। यह कार्रवाई कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्री में की गई, जो करीब 5 घंटे तक चली। टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

.

बताया जा रहा है ईओडब्ल्यू की टीम ने ग्राम सिर्री के रहने वाले ठेकेदार अभिषेक त्रिपाठी के घर पर छापा मारा। सुबह करीब 7 बजे दो वाहनों में 8 सदस्यीय टीम पहुंची थी।

DMF घोटाले को लेकर टीम ने लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की और जांच पड़ताल की। कार्रवाई के बाद टीम अपने साथ लाल रंग की पोटली में अहम दस्तावेज लेकर गई।

2 अलग अलग गाड़ियों में 8 सदस्यीय टीम पहुंची थी।

इस दौरान घर के बाहर पुलिस की भी तैनाती थी।

DMF घोटाले को लेकर कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में थी। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में डीएमएफ घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर, राजनांदगांव और धमतरी में भी छापा

इसके अलावा रायपुर, राजनांदगांव और दुर्ग में कार्रवाई हुई है। रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव में अशोक और अमित कोठारी के घर टीम ने रेड की है। इनका इक्विपमेंट सप्लाई का काम है।

राजनांदगांव में तीन स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। दुर्ग में महावीर नगर स्थित कारोबारी नीलेश पारख के यहां भी जांच जारी है, जबकि धमतरी में भी कार्रवाई की गई है।

………………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में कारोबारियों के घर ACB-EOW की रेड:रायपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव में छापा; 10 गाड़ियों में पहुंची टीम; DMF घोटाले में कार्रवाई

राजनांदगांव में एक साथ 3 अलग-अलग जगहों पर छापेमार कार्रवाई हुई।

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में ACB और EOW की संयुक्त टीमों ने बुधवार सुबह छापेमारी की है। रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और धमतरी में कार्रवाई जारी है। रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव में अशोक और अमित कोठारी के घर टीम ने रेड की है। इनका इक्विपमेंट सप्लाई का काम है। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button