विज्ञापन दें / सहयोग करें

केज की 30 हजार मछलियों को तांदुला बांध में छोड़ा, 2 के खिलाफ अपराध दर्ज – Balod News

तांदुला बांध में मछली पालन के लिए लगाए गए केज से 30 हजार मछलियों को फेंकने से 6 लाख रुपए नुकसान होने का मामला सामने आया है। बालोद थाने में दो लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 324 (5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

.

पुलिस के अनुसार ममता नगर राजनांदगांव निवासी तुषार देवांगन ने बताया कि मत्स्य विभाग से तांदुला बांध में मछली पालन करने के लिए 10 साल की लीज पर राहुल देवांगन एवं सनद देवांगन पार्टनरशिप पर है। देखरेख के लिए रविन्द्र कुमार कुरेटी निवासी ग्राम मालगांव, हेमशंकर कस्तुरे निवासी ग्राम बेलमाण्ड एवं सैजलाल ढीवर निवासी बालोद को रखे हैं। सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगाए हैं। जो मोबाइल एप के माध्यम से कनेक्ट है। 26 अक्टूबर को मछली पालन स्थल की जांच करने के दौरान सीसी कैमरे की वाइस रिकॉर्ड को सुनने पर यह मालूम हुआ कि सैजलाल ढीवर को रविन्द्र कुमार एवं हेमशंकर कस्तुरे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

फार्म में रखे मछली दाना को फेंक कर नुकसान करने की बात कह रहे हैं। राहुल देवांगन, सनद देवांगन को भी अपशब्द बोलकर केज को नुकसान होने पर छोड़कर चले जाने की बात कह रहे थे। रिकॉर्डिंग सुनकर जब राहुल देवांगन एवं सनद देवांगन के साथ मछली पालन स्थल तांदुला में पहुंचकर देखे तब मालूम हुआ कि मछलियां गायब हैं। तीन माह पहले 70 हजार मछलियों को केज में डाले थे। अब लगभग 40 हजार मछलियां हैं। लगभग 30 हजार मछलियों को दोनों ने केज के हाफा (जाली) को खोलकर बांध में बहा दिया है। जिससे लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रत्येक मछली का वजन 20 ग्राम से 50 ग्राम था। रविन्द्र कुमार एवं हेमशंकर कस्तुरे दोनों ने स्वीकार किया है कि मछलियों को तांदुला डेम में बहा दिए है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button