पोस्टमार्टम के बिना हुआ मामा-भांजे का दाहसंस्कार: नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने घर से बाहर बुलाकर धारदार हथियार से की थी दोनों की हत्या – Bijapur News
बीजापुर में नक्सलियों ने मामा-भांजे को मार-डाला
बीजापुर के नेलाकांकेर में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने शुक्रवार देर रात दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान तिरुपति सोड़ी और रवि कट्टम के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे और पड़ोसी थे। गृहमंत्री विजय शर्मा के नंबी
.
शनिवार को पुलिस पार्टी घटनास्थल के लिए रवाना हुई। नक्सल प्रभावित और सड़क विहीन क्षेत्र होने के कारण जवानों को नेलाकांकेर पहुंचने में शाम हो गई। पुलिस के कहने के बावजूद परिजन शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले आए और गांव में ही उनका दाहसंस्कार कर दिया।
नक्सलियों ने एक महीने में 7 ग्रामीणों को मार डाला
जानकारी के मुताबिक, तिरुपति सोढ़ी 8वीं पास था। पेशे से किसान था। कट्टम रवि 12वीं पास था। बताया जा रहा है दोनों का आवापल्ली, बीजापुर मुख्यालय आना जाना होता था। इसलिए मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने उन्हें मारा है। एक महीने में नक्सलियों ने 7 ग्रामीणों को मार डाला।
जानकारी के अनुसार, नक्सली दबाव के चलते परिजन एफआईआर दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे थे। अब उसूर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
पुलिस परिवारों को निशाना बना रहे नक्सली
नेलाकांकेर गांव नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी के अंतर्गत आता है। दक्षिण बस्तर का यह इलाका अभी भी नक्सलियों की सक्रियता वाला क्षेत्र है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नक्सली पुलिस से जुड़े परिवारों या पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों को निशाना बनाकर दहशत फैलाना चाहते हैं। मृतक तिरुपति सोड़ी का भाई सीआरपीएफ में जवान है।
इस मामले में हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
……………………………………..
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
बीजापुर में नक्सलियों ने मामा-भांजे को मार-डाला:घर से बाहर बुलाकर धारदार हथियार से हत्या की; मृतकों में एक CRPF जवान का भाई
तिरुपति सोढ़ी और रवि कट्टम जिन्हें नक्सलियों ने मार दिया।
बीजापुर जिले में माओवादियों ने 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। नेलाकांकेर गांव में शुक्रवार (24 अक्टूबर) रात को नक्सलियों ने 2 युवकों को घर से बाहर बुलाया और मार डाला। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे और पड़ोसी हैं। मामला उसूर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
<











