विज्ञापन दें / सहयोग करें

मातम में बदली Diwali की खुशियां, सड़क दुर्घटना में जगदलपुर की पूर्व पार्षद राखी साव की मौत

CG News: जगदलपुर से नगर निगम के प्रतापदेव वार्ड की पूर्व पार्षद राखी साव की सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिवाली के दूसरे दिन (21 अक्टूबर) सुबह वह मेडिकल कॉलेज से अपने घर की ओर लौट रही थीं, तभी परपा थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में राखी साव की मौके पर ही मौत हो गई।

Publish Date: Tue, 21 Oct 2025 06:38:55 PM (IST)

Updated Date: Tue, 21 Oct 2025 06:41:32 PM (IST)

सड़क दुर्घटना में पूर्व पार्षद राखी साव की मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जगदलपुर में दिवाली की खुशियां शोक में बदलीं
  2. पूर्व पार्षद राखी साव की सड़क दुर्घटना में मौत
  3. अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को मारी टक्कर

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। नगर निगम के प्रतापदेव वार्ड की पूर्व पार्षद राखी साव की सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिवाली के दूसरे दिन (21 अक्टूबर) सुबह वह मेडिकल कॉलेज से अपने घर की ओर लौट रही थीं, तभी परपा थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में राखी साव की मौके पर ही मौत हो गई।

2015 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्षद चुनी गई थीं

बता दें कि राखी साव वर्ष 2015 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्षद चुनी गई थीं। करीब डेढ़ वर्ष तक उन्होंने नगर निगम में सक्रिय रूप से जनसेवा की, इसके बाद मेडिकल कॉलेज में नौकरी मिलने पर पार्षद पद त्याग दिया था। वर्तमान में वे वहीं कार्यरत थीं।

यह भी पढ़ें- Balaghat पुलिस थाने से चोरी मामले में बड़ा खुलासा, हेड कांस्टेबल ने 21 दिनों में पार कर दी 99% राशि, ऐसे निकालता था रकम

दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं

दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग तुरंत बचाव करने पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

राखी साव के निधन की खबर से परपा क्षेत्र सहित पूरे शहर में शोक की लहर है। दिवाली की खुशियां उनके परिवार के लिए मातम में बदल गईं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button