कोंडागांव में इमारती लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार: घर और बाड़ी से 1 लाख से अधिक का माल बरामद;वनमंडलाधिकारी बोले-ऐसे मामलों की जाएगी सख्त कार्रवाई – Kondagaon News
कोन्डागांव वनमंडल ने अमरावती परिक्षेत्र के बीजापुर गांव में कार्रवाई करते हुए अवैध इमारती लकड़ी का बड़ा जखीरा जब्त किया है। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
.
वन विभाग की टीम ने मौके से बीजा प्रजाति के 160 नग चिरान और सिलपट प्रजाति के 12 नग लकड़ी के टुकड़े बरामद किए। कुल मिलाकर लगभग 3.126 घनमीटर इमारती लकड़ी जब्त की गई है। यह कार्रवाई सूचना के आधार पर गुरुवार दोपहर को की गई।
उड़नदस्ता प्रभारी मोतीलाल बेलसरिया (वनक्षेत्रपाल), परिक्षेत्र अधिकारी श्रीलाल नेताम और प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल परमेश्वर नेताम की टीम ने बीजापुर निवासी महेश नेताम के घर और बाड़ी क्षेत्र से यह अवैध लकड़ी बरामद की।
सख्त कार्रवाई की कही बात
आरोपी महेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वनमंडल अधिकारी चूड़ामणि सिंह ने कहा कि वन क्षेत्र में अवैध वृक्ष कटाई या लकड़ी तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link










