विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग जनदर्शन में 92 आवेदन,एडीएम ने दिए समाधान के निर्देश: पीएम आवास से धान पंजीयन तक की शिकायतें मिली,समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए कहा – durg-bhilai News

दुर्ग जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर (एडीएम) अभिषेक अग्रवाल ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। एडीए

.

कार्यक्रम में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार और आर्थिक सहायता राशि सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान निर्धारित समयसीमा में किया जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित निगरानी की जाए।

पब्लिक स्कूल के पास रास्ता बंद करने पर हंगामा

एक महत्वपूर्ण शिकायत वार्ड क्रमांक 16 जयंती नगर के निवासियों द्वारा सार्वजनिक मार्ग बंद करने को लेकर की गई। उन्होंने बताया कि सिकोला बरती क्षेत्र में पब्लिक स्कूल के पास स्थित एक पुराना सार्वजनिक रास्ता अज्ञात लोगों द्वारा बंद किया जा रहा है।

यह मार्ग सार्वजनिक शौचालय के पास से गुजरता है और स्थानीय लोगों के लिए आवाजाही का मुख्य साधन है। एडीएम अग्रवाल ने तत्काल तहसीलदार दुर्ग को मौके का निरीक्षण कर भूमि की माप-जांच करने, स्थिति स्पष्ट करने और आमजन को राहत दिलाने के निर्देश दिए।

धान पंजीयन और एग्रीस्टैक पोर्टल की मांग लेकर पहुंचे किसान

किसानों ने धान पंजीयन से संबंधित समस्याएं भी उठाईं। ग्राम गनियारी के एक किसान ने बताया कि लगातार खेती करने के बावजूद इस वर्ष उसका धान पंजीयन नहीं हो पाया है। उसने उपज बेचने के लिए अस्थायी पंजीयन की अनुमति मांगी।

इस पर एडीएम ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को मामले का परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बटाई एवं रेघ अनुबंध पर खेती करने वाले किसानों ने भी एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन की मांग की।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button