विज्ञापन दें / सहयोग करें

‘पासवर्ड किसी अंजान को न बताएं’ – Bemetara News


.

जिले में शनिवार को वरिष्ठ जिला पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने साइबर जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हमर पुलिस, हमर गांव एवं हमर पुलिस, हमर बाजार कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया जाएगा। एसएसपी रामकृष्ण साहू ने फेसबुक, वाट्सऐप, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यू ट्यूब और गूगल सर्च इंजन के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध जैसे चिटफंड, फर्जी कॉल, ठगी आदि के बारे में आम जनता को जानकारी दी। उन्होंने निजी जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड, पिन, ओटीपी, पासवर्ड आदि किसी अनजान व्यक्ति को न देने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि आधार नंबर सुरक्षित रखें और किसी भी शंका की स्थिति में अपने बैंक से संपर्क करें। एएसपी ज्योति सिंह ने उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय समझाए। किसी भी अंजान व्यक्ति की कॉल, वीडियो कॉल या ऑनलाइन लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार झा ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 नवंबर तक लगातार चलेगा, जिसमें जिले के स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन और आवासीय कॉलोनियों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button