विज्ञापन दें / सहयोग करें

बकरी चराने गए दो युवकों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत, पेड़ के नीचे खड़े होने से गई जान

रायगढ़ के छाल थाना क्षेत्र में दो युवकों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। दोनों युवक बकरी चराने के लिए जंगल गए हुए थे, जहां अचानक मौसम खराब होने पर दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर आकर गिरी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

Publish Date: Wed, 01 Oct 2025 01:08:47 PM (IST)

Updated Date: Wed, 01 Oct 2025 01:25:53 PM (IST)

2 युवकों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

HighLights

  1. बकरी चराने गए दो युवकों की मौत
  2. पेड़ के नीचे खड़े युवकों पर गिरी बिजली
  3. हादसे में 3 बकरियों की भी मौत हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़:जिले के छाल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 चरवाहे युवकों की मौत हो हई है। वहीं इस हादसे में 3 बकरी की भी मौत हो गई है।

घटना जिले के छाल थाना क्षेत्र के ग्राम गंजाई पाली की है। गांव के दो युवक आकाश किंडो (पिता सुकलाल उराव उम्र 19 वर्ष) और लिबुन करकेट्टा (पिता बोदो उम्र 19 वर्ष) बकरी चराने का काम करते थे। वे दोनों 30 सितंबर को रोजना की गांव के विभिन्न क्षेत्रों में बकरी को चारा रहे थे। इसी दौरान दोनों चरवाहे गांव के पास ही ठाकुरदेव डीपा के बकरी को लेकर गए थे।

पेड़ के नीचे खड़े होने से गई जान

उसी समय मौसम ने करवट बदली और अचानक तेज बदलो कि गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी और बारिश से बचने के लिए दोनों युवक महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। दोपहर के लगभग 3 बजे के आसपास आकाशीय बिजली पर गिरी और दोनों युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई है, इसके अलावा साथ में लेकर गए जंगल मे चर रहे तीन बकरियों की भी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम बघेल ने ED पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरा नाम लेने के लिए दबाव बना रहें, X पर पोस्ट किया वीडियो

देर शाम तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने तलाश शुरू की। मौके पर पहुंचे लोगों ने पेड़ के नीचे दोंनों युवकों का शव देखा, जिसकी जानकारी होने पर गांव के अन्य लोग और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना छाल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग दायर कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच की।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button