CG Accident: दुर्गा पंडाल में हाइवा ने बच्चे को कुचला, एक हाथ शरीर से हुआ अलग
वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे को स्थानीय लोगों ने तत्काल स्पर्श अस्पताल पहुंचाया। भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चालक की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि बच्चा चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती है। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। स्थानीय लोगों ने पंडालों के पास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Source link
Follow Us












