विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांकेर के टीकम तारम को मिला दोहरा सम्मान: हरियाणा में राष्ट्रीय यूथ चेंज मेकर अवॉर्ड और इंग्लैंड से एक्सीलेंस सर्टिफिकेट मिला – Kanker News

करनाल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा निवासी टीकम तारम को यूथ चेंज मेकर राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें इंग्लैंड से वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट भी मिला।

.

टीकम पिछले 8 सालों से समाजसेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने 36 बार रक्तदान किया है। उनकी संस्था जयहिंद रक्तदान सेवा समिति के माध्यम से हजारों लोगों को रक्त उपलब्ध कराया गया है।

वे दुर्घटना पीड़ितों की मदद करते हैं। लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते हैं। युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने का काम करते हैं।

प्रदेशभर से मिल रही बधाइयां

इस अवसर पर हेम साहू का भी सम्मान किया गया। टीकम की इस उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व है। प्रदेशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। लोग उन्हें नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत मान रहे हैं।

नेशनल इंटीग्रेट फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के समाजसेवी शामिल हुए।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता और करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सम्मान प्रदान किया। जापान, इंग्लैंड और मॉरीशस से आए अतिथि भी मौजूद रहे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button