71st National Film Awards Live: शाहरुख-विक्रांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान
05:29 PM, 23-Sep-2025
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड। तालियों से गूंज उठा पूरा ऑडिटोरियम।
05:28 PM, 23-Sep-2025
12वीं फेल बनी 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने ग्रहण किया अवॉर्ड।
05:27 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को मिला मनोरंजन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सोशल फिल्म का अवॉर्ड।
05:25 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सैम बहादुर को मिला सोशल संदेश देने के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म। निर्देशक मेघना गुलजार ने लिया सम्मान।
05:21 PM, 23-Sep-2025
द केरला स्टोरी के लिए सुदिप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड
05:20 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शाहरुख खान को मिला फिल्म जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार। इस दौरान जबरदस्त तालियां और शोर सुनने को मिला।
05:19 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विक्रांत मैसी को मिला 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार।
05:18 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार।
05:17 PM, 23-Sep-2025
सचिन सुधाकरन को फिल्म एनिमल के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला।
Celebrating the brilliance of #IndianCinema at the 71st #NationalFilmAwards!
🏆Award for the ‘Best Sound Design’ is conferred to Sachin Sudhakaran & Hariharan Muralidharanfor ‘Animal’ (Hindi).@rashtrapatibhvn @AshwiniVaishnaw @DrLMurugan @nfdcindia @PIB_India @DDNewslive… pic.twitter.com/N2Kp1YBLlf
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) September 23, 2025
05:16 PM, 23-Sep-2025
जानकी वोडीवाला को फिल्म ‘वश’ के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार।













