आवागमन हुआ आसान: पहाड़ को काटकर बनाई सीधी सड़क, घट गई 90 प्रतिशत दुर्घटनाएं
बालोद जिले में नेशनल हाइवे सड़क निर्माण पूर्ण हो चुका है इसकी पुष्टि नेशनल हाइवे विभाग ने कर दी है। नेशनल हाइवे विभाग ने सड़क दुर्घटना को देखते हुए दानीटोला घाट में पहाड़ को काटकर सीधा रास्ता बनाया है। सड़क सीधी होने के कारण अब यहां 90 प्रतिशत दुर्घटनाएं घट गई हैं। पहले इस घाट में सालभर में कई दुर्घटना घट जाती थी। करीब दस से ज्यादा लोगों की भी मौत हो रही थी। इस साल एक दुर्घटना हुई है, जिसमें दो लोग घायल हुए। जनवरी में इस घाट के आगे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई थी।
Source link
Follow Us












