विज्ञापन दें / सहयोग करें

आक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत, दो कर्मी सस्पेंड: बलरामपुर हॉस्पिटल से बिना आक्सीजन लगाए रेफर की गई बच्ची, जेडी हेल्थ ने की कार्रवाई – Ambikapur (Surguja) News

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आक्सीजन लगाए बिना तीन माह की बच्ची को एम्बुलेंस से भेजने वाले दो कर्मचारियों को जेडी (हेल्थ) डा. अनिल शुक्ला ने सस्पेंड कर दिया है। डॉक्टर के निर्देश के बावजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने ऑक्सीजन हटाकर 3 महीने की बच्ची को एम्बुलेंस

.

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले ग्राम पिंडरा निवासी सनम अगरिया की तीन माह की बेटी संजना अगरिया को मंगलवार को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया था। निमोनिया के लक्षण होने मिलने पर शिशु रोग विशेषज्ञ ने बच्ची को तत्काल ऑक्सीजन लगाने के निर्देश दिए। बच्ची को अंबिकापुर के लिए रेफर किया गया तो एक दूसरे मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस में हॉस्पिटल से बच्ची को आक्सीजन हटाकर भेज दिया गया।

जेडी ने जारी किया निलंबन आदेश

दो कर्मियों पर कार्रवाई, जेडी ने किया सचेत

संजना अगरिया की मौत के बाद रात को परिजनों ने हंगामा कर दिया था। परिजनों के अनुसार संजना की तबीयत दो दिनों से खराब थी। उसे बिना आक्सीजन लगाए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया था, जिससे उसकी मौत हुई। बलरामपुर सीएमएचओ डा. बसंत सिंह ने मामले की जांच की और प्रतिवेदन जेडी हेल्थ सरगुजा को भेजा। जांच में ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई।

जेडी (हेल्थ) सरगुजा डा. अनिल शुक्ला ने मामले में ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों सतीस अरकसेल व नीता केशरी (स्टाफ नर्स) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

जेडी (हेल्थ) डा.अनिल शुक्ला ने हॉस्पिटल के अधिकारी-कर्मचारियों को चेताया है कि वे ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता एवं निष्ठा से मरीजों का उपचार करें एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पढ़ें संबंधित खबर…

बलरामपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत:ऑक्सीजन हटाकर मासूम को एम्बुलेंस से भेजा, रास्ते में तोड़ा दम, परिजनों का हॉस्पिटल में हंगामा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में डॉक्टर के निर्देश के बावजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने ऑक्सीजन हटाकर 3 महीने की बच्ची को एम्बुलेंस से अंबिकापुर रवाना कर दिया। रास्ते में बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने रात में बलरामपुर जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। बलरामपुर CMHO ने कहा कि मामले में जांच कर कार्रवाई करेंगे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष की समझाइश के बाद हंगामा शांत हुआ।

दरअसल, ग्राम पिंडरा निवासी सनम अगरिया की तीन माह की बेटी संजना अगरिया की तबीयत खराब होने पर मंगलवार को उसे परिजन निजी चिकित्सक को दिखाने पहुंचे। निजी चिकित्सक ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाने कहा। बच्ची को लेकर वे 3 बजे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां बच्ची को भर्ती किया गया। निमोनिया के लक्षण होने मिलने पर शिशु रोग विशेषज्ञ ने बच्ची को तत्काल ऑक्सीजन लगाने के निर्देश दिए।

यहां पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button