सबूतों से छेड़छाड़-गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं लखमा: हाईकोर्ट बोला- गंभीर अपराध में नहीं दी जा सकती बेल, जेल में बंद पूर्व मंत्री की जमानत याचिका खारिज – Bilaspur (Chhattisgarh) News
शराब घोटाले के केस में जेल में हैं पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने माना कि पूर्व मंत्री और विधायक कवासी लखमा जमानत मिलने के बाद सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। उनके खिलाफ गंभीर आर्थिक अपराध का आरोप है, जिसकी जांच चल रही है। ऐसे में उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही ह
.
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वो रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। ED का आरोप है कि 2019 से 2023 तक उन्होंने एफएल-10ए लाइसेंस नीति लागू की, जिससे अवैध शराब व्यापार को बढ़ावा मिला। जांच एजेंसी का दावा है कि शराब सिंडिकेट से उन्हें हर महीने करीब दो करोड़ रुपए मिलते थे और इस तरह कुल 72 करोड़ की अवैध कमाई हुई।
लखमा ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका अपनी गिरफ्तारी के विरोध में कवासी लखमा ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें कहा कि मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उनके खिलाफ सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं है। आरोपियों के बयान के आधार पर उन्हें आरोपी बनाया गया है। जबकि, कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो गई है। सह अभियुक्तों अरुणपति त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अनिल टुटेजा और अरविंद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, इसलिए उन्हें भी राहत मिलनी चाहिए।
ED ने जमानत का किया था विरोध इस मामले की सुनवाई के दौरान ED ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि लखमा की इस मामले में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। उनकी रिहाई से जांच प्रभावित हो सकती है। हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी की दलील से सहमति जताते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है।
Source link












