Peon distribute medicine: Video: ड्यूटी छोड़ फार्मासिस्ट चलाता है मेडिकल दुकान, इधर अस्पताल में दवाइयां बांटता है प्यून
अंबिकापुर. मैनपाट ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कमलेश्वरपुर में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जब एक प्यून मरीजों को दवाएं बांटते (Peon distribute medicine) हुए मिला। पीएचसी में नियुक्त फार्मासिस्ट रामसेवक यादव अपने ड्यूटी से गैरहाजिर था और उनकी जगह प्यून मोहर लाल दवाएं बांट रहा था। एक मरीज ने जब प्यून से दवाओं के बारे में सवाल किया, तो उसने जवाब दिया कि वह दवाइयां देना जानता है। उसने यह भी कहा कि फार्मासिस्ट रामसेवक से जाकर पूछ लो।
Source link
Follow Us












