छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, घरघोड़ा ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी गठित
लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने शैलेश शर्मा, संगठन सशक्त बनाने का लिया संकल्प
घरघोड़ा (रायगढ़)। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, घरघोड़ा ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित बैठक में किया गया। यह गठन प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई की अनुशंसा तथा जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत की सहमति से सम्पन्न हुआ।
लगातार दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए शैलेश शर्मा को उनकी कार्यशैली और सक्रियता को देखते हुए पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी इस प्रकार है:
- ब्लॉक अध्यक्ष : शैलेश शर्मा
- उपाध्यक्ष : सुनील जोल्हे, मुरलीधर गुप्ता
- सचिव : बसंत रात्रे
- सहसचिव : बलराम मौलिक
- कोषाध्यक्ष : अनिल लकड़ा
- प्रवक्ता : एस. एल. साहू
- मीडिया प्रभारी : मनोज मेहर
संरक्षक मंडल:
गौरीशंकर गुप्ता, किरोड़ी शर्मा, विष्णु मित्तल, राजेन्द्र चौधरी, गनपत चौहान एवं रविन्द्र डनसेना।
सदस्यगण:
प्रकाश दास मानिकपुरी, रतन राम, जितेंद्र गुप्ता, अविराम गुप्ता, सोनू सिंह सिदार, नितेश गुप्ता, विनोद महंत, संतोष बीसी, रघुनंदन पटेल एवं संजय मित्तल।
नई कार्यकारिणी को संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय पत्रकारिता को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।











