विज्ञापन दें / सहयोग करें

Protest: मंत्री बंगले के सामने प्रदर्शन कर रही महिला ने पिया फिनाइल, अस्पताल में भर्ती

दरअसल, दो दिनों से अनुकंपा की मांग कर रही महिलाएं दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रही हैं। इसी को लेकर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं गृहमंत्री शर्मा के सरकारी बंगले के सामने बैठकर प्रदर्शन कर रहीं थीं। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को खदड़ते हुए बस में भरना शुरू किया। इस बीच प्रदर्शनकारी महिलाओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। इसी दौरान दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा नियुक्ति संघ की अध्यक्ष ने फिनाइल पी लिया, जिससे मौके पर उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल उन्हें मेकाहारा में भर्ती कराया गया। वहीं प्रदर्शनकारी महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तूता धरना स्थल भेज दिया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button