पेड़ों को रक्षासूत्र बांधने की तैयारी में जुटीं छात्राएं: कोंडागांव के स्कूली बच्चे बना रहे 101 राखियां, पेड़ों को भाई मानकर बांधेंगी राखी – Kondagaon News
कोंडागांव जिले के करंजी गांव के शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरीपारा के स्टूडेंट्स इस रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधने की तैयारी में जुटे हैं। शिक्षक टी. ऐंकट राव के मार्गदर्शन में स्टूडेंट्स हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर पेड़ों को रक्षासूत्र बां
.
बच्चों ने 101 आकर्षक राखियां बनाई हैं। साथ ही एक विशाल राखी भी तैयार की है। ये राखियां पेड़ और प्रकृति के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक हैं। इस अनोखी पहल में बच्चे अपने स्कूल के पास स्थित सालवन में जाकर वहां के वृक्षों को राखी बांधेंगे।
पेड़ धरती के रक्षक
उनका मानना है कि पेड़ भी हमारे भाई की तरह हैं। जैसे बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है, वैसे ही पेड़ भी हमारी धरती के रक्षक हैं। इन्हें सहेजने की जरूरत है। स्टूडेंट्स रक्षासूत्र बांधते समय ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देते हैं।
रचनात्मक कार्यों से जोड़ा रहा अभियान
शिक्षक टी. ऐंकट राव का कहना है कि बचपन से बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदना विकसित करने से वे बड़े होकर जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। इस अभियान से बच्चों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ा जा रहा है।
साथ ही त्योहारों के माध्यम से उन्हें सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का बोध कराया जा रहा है। छात्रों ने रक्षाबंधन को केवल एक पारंपरिक पर्व तक सीमित न रखकर इसे प्रकृति रक्षा का पर्व बना दिया है।
Source link












