छत्तीसगढ़: नीट यूजी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 से, आवंटन सूची 8 अगस्त को
प्रदेश में एमबीबीएस की 1980 और बीडीएस की 700 समेत कुल 2680 सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 जुलाई से शुरू होगा। इस बार प्रवेश के लिए 22261 छात्र क्वालिफाइड हैं, लेकिन इसमें केवल मेरिट में ऊपर 12 फीसदी छात्रों को ही प्रवेश का मौका मिलेगा। बाकी को एडमिशन नहीं मिल पाएगा। उन्हें अगले साल के लिए इंतजार करना होगा। इस बार नीट यूजी सीजी टॉपर छात्र को 720 में 618 अंक मिले हैं। 600 से 618 तक स्कोर वाले केवल 13 छात्र हैं। इनमें 8 जनरल के, ओबीसी के 4 व एक छात्र ईडब्ल्यूएस कोटे वाला है।
Source link
Follow Us













