15 अगस्त पर खास तैयारी! सरकारी स्कूलों के छात्र नजर आएंगे रंग-बिरंगी यूनिफार्म में…
विदित हो कि इस बार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के यूनिफार्म में बदलाव किया गया है, लेकिन इसकी सप्लाई में देरी होने के कारण अब तक सिर्फ रायगढ़ और पुसौर विकासखंड के स्कूलों के लिए ही यूनिफार्म की आपूर्ति मिल पाई है जिसे दोनों विकासखंड के स्कूलों में वितरण शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा खरसिया, धरमजयगढ़, घरघोड़ा और लैलूंगा क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों के लिए अब तक यूनिफार्म की आपूर्ति नहीं पहुंच पाई है।
Source link
Follow Us












