रायपुर में मामा की चाकू घोंपकर हत्या: नाबालिग भांजा गिरफ्तार, आपसी विवाद के बाद वारदात, पुलिस जांच में जुटी – Raipur News
घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।
रायपुर के नवापारा में बुधवार रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपी मृतक का नाबालिग भांजा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।
.
मिली जानकारी के अनुसार नवापारा के वार्ड क्रमांक 9 निवासी राजा कोसरे (30 वर्ष) ऑटो चलाता था। बुधवार रात करीब 10 बजे राजा कोसरे नवापारा के बस स्टैंड के पास था। इसी दौरान राजा का अपने नाबालिग भांजा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर भांजे ने मामा के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। राजा खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना के समय दोनों नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुईं हैं।
Source link












