विज्ञापन दें / सहयोग करें

बर्थडे-केक काटने सहेलियां करती रही इंतजार…एक्सीडेंट में छात्रा की मौत: बिलासपुर में स्कॉर्पियों ने कुचला, जन्मदिन के दिन कपड़े में लिपटा घर पहुंचा शव – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर में एक छात्रा की उसके जन्मदिन वाले दिन ही सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्राम रिस्दा में 25 जून की दोपहर नवरत्ना अपनी सहेली के साथ कोचिंग जाने के लिए पैदल निकली थी। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का ह

.

नवरत्ना नोरगे (21 साल) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसकी सहेली को मामूली चोटें आईं। घटना वाले दिन नवरत्ना का बर्थडे था। उसकी सहेलियां कोचिंग में केक के साथ उसका इंतजार कर रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही वे सभी घटनास्थल पर पहुंच गईं। छात्रा कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी

मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा निवासी जीवन लाल नोरगे पेशे से किसान हैं। उनकी बेटी नवरत्ना नोरगे (21) कॉलेज छात्रा थी। इसके साथ ही वह गांव के ही कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाया गया।

घरवालों का रो रोकर बुरा हाल

जैसे ही नवरत्ना के सड़क हादसे का शिकार होने की जानकारी उसके परिवार वालों को हुई उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया और घर में चल रही बर्थडे की तैयारियां मातम में बदल गईं। सहेली वर्षा ने बताया कि नवरत्ना पढ़ने में तेज थी। हादसे की सूचना के बाद उसके स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए।

नवरत्ना के परिवार वालों को एकाएक हादसे पर भरोसा नहीं हो रहा था। जैसे ही परिवार के लोगों ने उसकी लाश देखी फूट फूटकर रो पड़े। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

घटना के बाद भागा ड्राइवर

जानकारी के मुताबिक, हादसा​​​​​​ रिस्दा रोड पर हुआ। बताया जा रहा है स्कॉर्पियों जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला की तरफ से आ रही थी। घटना के बाद ड्राइवर भाग गया। घटना के बाद किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी।

तब डायल 112 की टीम उसे अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button