विज्ञापन दें / सहयोग करें

दंतेवाड़ा में सरपंच-सचिव ने किया 18 लाख का गबन: जिला पंचायत CEO ने बनाई थी जांच टीम, पुलिस ने किया गिरफ्तार – Jagdalpur News


दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित गांव नीलावाया के तत्कालीन सरपंच और सचिव पर 18 लाख 48 हजार से ज्यादा रुपए के गबन का आरोप लगा है। मामले की शिकायत के बाद जिला पंचायत CEO ने जांच करवाई। दोषी पाए जाने के बाद FIR हुई और पुलिस ने सरपंच और सचिव

.

जानकारी के मुताबिक, नीलावाया के तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम और सचिव अनोज कुमार मंडावी ने साल 2022-23, 2023-24, 2024-25 में ग्राम पंचायत नीलावाया में मूलभूत और निर्माण कार्यों में अनियमितता की। DMF खाते से लगभग 18 लाख 42 हजार 689 रुपए राशि गबन कर लिए। ये राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुई थी।

विभागीय जांच में पाए गए दोषी

वहीं राशि गबन करने की शिकायत पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा को मिली। जिसके बाद उन्होंने 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई। कमेटी ने जांच कर CEO को सौंपा। विभागीय जांच में तत्कालीन सरपंच और सचिव दोषी पाए गए। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले के संबंध में FIR दर्ज की।

जिसके बाद पुलिस ने गांव से ही सरपंच और सचिव को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button