विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में कारोबारी ने चलती गाड़ी से फेंकी लाश: पुलिस को बोला-ड्रग्स के ओवरडोज से तबीयत बिगड़ी, कार में नशे में लड़खड़ाती लड़की भी मिली – Chhattisgarh News

युवक को AIIMS अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कारोबारी का कहना है कि लड़के की मौत नशे के ओवरडोज की वजह से हुई है।

रायपुर में चलती गाड़ी से एक कारोबारी ने लाश को बाहर फेंक दिया। कारोबारी का कहना है कि लड़के की मौत नशे के ओवरडोज की वजह से हुई है। युवक की जब तबीयत बिगड़ी तब वह हड़बड़ा गया। इस दौरान कार में एक लड़की भी मौजूद थी वह भी नशे में चूर थी। पुलिस ने कारोबार

.

यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर इलाके का है। घटना 24 जून के शाम करीब 7 बजे की है। मृतक के हाथ में मंदीप सिंह लिखा हुआ है। पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद कलर की क्रेटा गाड़ी से सड़क में अचानक युवक को धकेल दिया गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक को AIIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आसपास CCTV कैमरों की मदद से गाड़ी का पता लगाया।

इस मामले में पुलिस ने क्रेटा कार के मालिक संतोष मिश्रा को हिरासत में लिया है

दोनों आरोपियों का कहना है कि मंदीप सिंह ड्राइवर का काम करता था। वह नशे का भी आदी था।

कपड़ा व्यापारी है मामले का आरोपी

इस मामले में पुलिस ने क्रेटा कार के मालिक संतोष मिश्रा को हिरासत में लिया है। 44 साल का आरोपी हीरापुर का रहने वाला है। उसकी कपड़े की दुकान है। घटना के दौरान कार खुद संतोष मिश्रा चल रहा था। वहीं कार के भीतर 19 साल की साधना अग्रवाल उर्फ भूरी भी सवार थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि मृतक ड्रग्स का नशा करता था। घटना के पहले तीनों ने नशा किया था।

पुलिस ने कारोबारी और लड़की को हिरासत में ले लिया है, फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

ओवरडोज होने से मौत या हत्या

पुलिस से पूछताछ में दोनों आरोपियों का कहना है कि मंदीप सिंह ड्राइवर का काम करता था। वह नशे का भी आदी था। घटना के पहले मंदीप ने अपनी नस में इंजेक्शन के माध्यम से नशीला पदार्थ लगा रहा था। तभी ओवरडोज होने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। फिर आरोपियों ने डर कर उसे कार से नीचे फेंक दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ पाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button