विज्ञापन दें / सहयोग करें

स्कूटी की लाइट चेहरे पर पड़ी तो मारपीट: बिलासपुर में 12वीं के छात्र को रास्ते में रोका और पीटा; वीडियो बनाकर किया वायरल – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर में एक 12वीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 22 जून की रात करीब 9 बजे की घटना है। दीनदयाल कालोनी मंगला में किराए पर रहने वाला आदित्य तिवारी उस्लापुर से अपने घर लौट रहा था।

.

तभी मंगला रोड स्थित महर्षि स्कूल के पास उसकी स्कूटी की हेडलाइट की रोशनी गीतांजलि सिटी निवासी रुद्र शुक्ला और उसके साथियों के चेहरे पर पड़ी। इससे नाराज होकर युवकों ने आदित्य को स्कूटी से खींच लिया। उन्होंने हाथ, मुक्के और कड़े से उसकी पिटाई की।

हमले में आदित्य के चेहरे और आंख में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आदित्य तिवारी के चेहरे में गंभीर चोट आई है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी सुम्मत साहू के मुताबिक, मारपीट और गाली-गलौज के लिए आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 125, 35, 1-2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित ने रुद्र शुक्ला के अलावा प्रांजल सिंह और रेहान खान का नाम बताया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस से बेखौफ वारदात की वीडियो बनाने का ट्रेंड

युवा पीढ़ी में इन दिनों मारपीट, गाली गलौज के वारदात को अंजाम देने तथा उसकी वीडियो बनाने का नया ट्रेंड देखा जा रहा है। पुलिस से बेखौफ इस तरह वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के पीछे आपराधिक घटना को अंजाम देकर उसका खौफ कायम करने की मंशा नजर आती है।

दूसरी तरफ पुलिस ऐसे गुंडा, बदमाशों को पकड़ कर उनका जुलूस निकालने, कड़ी कार्रवाई के जरिए उनके हौंसले तोड़ने पुरजोर कोशिश कर रही है। लेकिन इन सबके बावजूद सबसे बड़ी जिम्मेदारी ऐसे तत्वों के परिवार, उनके अभिभावकों की है, जो उन्हें रात रात भर आवारागर्दी करने की छूट दे रहे हैं ।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button