विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ की बेटी मेघा भगत ने जीता “क्लासिक स्ट्रांग वूमेन” का खिताब, पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस में भी हासिल किया स्वर्ण पदक

गौरी शंकर गुप्ता घरघोड़ा

रायगढ़/रायपुर। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा की बेटी मेघा भगत ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। रायपुर के टाटीबंध स्थित सांस्कृतिक सामुदायिक भवन में आयोजित वेस्ट जोन नेशनल पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में मेघा ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए और “क्लासिक स्ट्रांग वूमेन” का प्रतिष्ठित खिताब भी जीता।

यह प्रतियोगिता वेस्टर्न पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन और सीनियर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें पांच राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मेघा ने पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। साथ ही यह उसका आयरन खेलों में लगातार छठवीं बार “स्ट्रांग वूमेन” का खिताब है।

मेघा वर्तमान में बिलासपुर में अभ्यासरत है और लगातार आयरन खेलों में छत्तीसगढ़ का नाम ऊँचा कर रही है। उसने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों और अपने अंतरराष्ट्रीय कोच उत्तम कुमार साहू को दिया है।

कार्यक्रम में धनंजय सिंह परिहार (शिवसेना प्रमुख), यूनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बास एम. गोस्वामी, सीनियर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव उदल वाल्मीकि, छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, अंतरराष्ट्रीय जज व अध्यक्ष महेंद्र टेकाम, दुर्ग जिला सचिव अमित बंछोर सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में मेघा को सम्मानित किया गया।

मेघा की इस सफलता पर रायगढ़ जिले में हर्ष का माहौल है और उन्हें खेल जगत से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button