कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 4 की मौत: नशे में धुत था कार चालक, बर्थ-डे पार्टी से घर लौट रहे थे युवक-युवती – Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने 2 बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना रविवार देर रात की है। बाइक सवार 3 युवक और एक युवती सड़क से दूर जा गिरे। वहीं कार पेड़ से जा टकराई।
.
3 युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं, एक युवती की मौत अस्पताल में हो गई। जानकारी के मुताबिक चारों मरवाही से अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। हादसा पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के पास हुआ।
बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई कार।
सड़क किनारे दूर जा गिरे बाइक सवार
मरवाही की ओर जा रहा तेज रफ्तार कार चालक स्नेहिल गुप्ता नशे में धुत्त था। उसने लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवारों को चपेट में लिया। हादसे के बाद 4 सड़क के किनारे पड़े हुए थे।
पेंड्रा में हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।
टक्कर के बाद युवकों के शव सड़क किनारे पड़े हुए थे।
3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
घायल युवती को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सही।
घायल युवती की अस्पताल में मौत
वहां से राहगीरों ने देखा कि कार पेड़ से टकराई हुई है। अंदर आरोपी युवक फंसा हुआ था। 3 युवकों के शव इधर-उधर पड़े हुए थे। युवती दर्द से तड़प रही थी। राहगीरों ने उसी हौसला रखने कहा, उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
लेकिन युवती की जान नहीं बच सकी। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसने दम तोड़ दिया। आरोपी कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। सभी मृतकों के शव को भी जिला अस्पताल लाया गया है, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पेड़ से टकराने के बाद कार सवार अंदर फंसा हुआ था।
एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी 4 शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
मृतकों के नाम-
- गंगाराम गंधर्व (उम्र 25), निवासी गिरारी
- रामावतार गोंड (उम्र 30), निवासी कुदरी
- भूपेंद्र गोंड(28), निवासी बरघाट
- शानू केवंट (22), निवासी बंधी
Source link










