विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून: रायपुर समेत कई शहरों में बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत – Raipur News


प्रदेश में 16 जून से भारी बारिश शुरू होगी। मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ-कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बाकी जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। अगले चार-पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

.

इस दौरान बस्तर में अटका हुआ मानसून भी आगे बढ़ते हुए मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा। रायगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, रायपुर के गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग के बेमेतरा, कबीरधाम में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

रविवार शाम से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। रायपुर के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, भिलाई, बिलासपुर, पेंड्रारोड और अंबिकापुर आदि जगहों पर भी तेज पानी गिरा। मौसम विभाग का कहना है कि 16 जून से बारिश की मात्रा में वृद्धि होगी। इससे दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। मौसम ठंडा होगा। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button