विज्ञापन दें / सहयोग करें

गर्मी में गेहूं की पैदावार घटी, कम लागत में किसानों को मिला अधिक मुनाफा | Wheat production decreased in summer

क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के साथ ही तकनीकी मार्गदर्शन देकर खेती कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में विशेष पहल किया जा रहा है। फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम बोखी के 60 वर्षीय कृषक गणेश राम यादव ने बताया कि वे परंपरागत देशी विधि से खेती करते थे।

ये भी पढ़ें: CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात

CG News: किसानों को ज्यादा मुनाफा

जिससे प्रति एकड़ 4 से 5 हजार रूपये शुद्ध आय प्राप्त होता था, इस वर्ष एसएमएसपी योजना अंतर्गत 0.400 हे. क्षेत्र में उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं फसल किस्म जीडब्ल्यू 322 लगाया था। जिससे उन्हें 7.00 क्वि. प्रति एकड़ उपज प्राप्त हुआ। इस विधि के खेती से उन्हें शुद्ध आय 16000 रूपए प्राप्त हुआ।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र फरसाबहार शशिप्रभा भोय ने उन्नत तकनीकी विधि से खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए किसानों को गेंहू बीज प्रदाय किए थे। फसल प्रदर्शन को देख कर अन्य कृषकों द्वारा आगामी वर्ष में उन्नत तकनीकी विधि से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा।

किसान गणेश राम यादव भी आगामी वर्ष में गेंहू फसल की खेती उन्नत तकनीकी विधि को अपनाकर अधिक क्षेत्र में गेहूं की फसल लगाएंगे साथ ही अन्य कृषकों को भी इसी विधि से खेती करने की लिए प्रेरित करने की बात कही।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button